
इटारसी / वनखेड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज प्रजापति के इस्तीफे पर चल रही कश्मकश के दौरान आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय से चर्चा के दौरान वनखेड़ी नगर अध्यक्ष पंकज प्रजापति आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर के साथ नगर कांग्रेस कार्यालय इटारसी पहुंचे। जहां पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं से सार्थक चर्चा उपरांत उन्होंने अपने पद पर पूरी निष्ठा , समर्पण से कार्य करने की बात कही और राहुल गांधी व जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडे से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान समन्वय बातचीत में राजकुमार केलू उपाध्याय, विजय बाबू चौधरी, पंकज राठौर उपस्थित रहे ।
मैंने पारिवारिक कारणों से, पर्याप्त समय की कमी के कारण जिला अध्यक्ष को वाट्सअप पर इस्तीफे की पेशकश की थी। पर वरिष्ठजनों से चर्चा के दौरान उन्होंने पद पर बने रहने व कार्य में पूर्ण सहयोग करने की बात पर मैं पद पर रहकर पूरी निष्ठा व समर्पण से निरंतर कार्य कर कांग्रेस को मजबूत करूंगा। यह बात
पंकज प्रजापति नगर कांग्रेस अध्यक्ष, वनखेड़ी ने कहीं।
चर्चा उपरांत पंकज प्रजापति वनखेड़ी नगर अध्यक्ष पद निरंतर कार्य करते रहेंगे। वे पार्टी के मजबूत, कर्मठ सिपाही है वे पारिवारिक जवाबदारी के साथ पार्टी में अपनी जिम्मेदारी सक्रियता से निभाएंगे।
राजकुमार केलु उपाध्याय प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा।
पंकज प्रजापति ने वनखेड़ी नगर अध्यक्ष पद से पारिवारिक कारणों से इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे अस्वीकार कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, वरिष्ठ जनों से समन्वय की बात कही आज सार्थक चर्चा के बाद वीडियो कॉल पर उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर पद पर बने रह कर कार्य करने की बात कही।

