
नर्मदापुरम / भोपाल के एक होटल मे आयोजित म. प्र. तेंदुपत्ता व्यापारी महासंघ कि वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे इटारसी के सत्येंद्र अवस्थी (बबलू ) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इंदौर निवासी रवि गुरनानी सचिव चुने गये। राष्ट्रीय महासंघ पदाधिकारियों कि उपस्थिति मे निवृतमान अध्यक्ष रवि गगरानी द्वारा श्री अवस्थी का नाम प्रस्तावित किया। उक्त कार्यक्रम मे निवृतमान अध्यक्ष के पंद्रह वर्षीय कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रयासों से संघ को प्राप्त ऊंचाइयों कि सराहना कि गई एवं भविष्य मे संघ द्वारा उत्कृस्ट कार्य हेतु कामना कि गई। बैठक मे अजय बढ़ेरा, अरुण बढ़ेरा(गोंदिया), कल्पेश पटेल, संकेत पीपले (नागपुर), अमित जैन (इंदौर), अनिल जैन (सागर), लारीफ़ एहमद (भोपाल), मंजूर भाई (जबलपुर), खलील भाई, साजिद भाई (टोंक राजस्थान), पंकज तिवारी, नितिन तिवारी (नर्मदापुरम), साहिए मप्र के सभी सदस्य एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

