

नर्मदापुरम / आज सोमवार दिनॉंक 27 अप्रैल को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम शाखा ने आम लोगों की जान बचाने की ट्रेनिंग देने वाली ट्राफिक पुलिस श्रीमति सुनीता पटेल का सम्मान शॉल, मोती माला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि पुलिस की सेवा बहुत लोग करते है। पर साथ में लोगों को C P R की ट्रेनिंग देकर आप निश्चित ही बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। कहिं ना कहिं यह टैनिंग उपयोगी साबित होती है। श्रीमति सुनीता पटेल ने बोला हमको यह ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि हम लोगों की जान बचा सके। पर हमको लगा कि C P R करते समय सभी को आना चाहियेऔर ऐसा हुआ भी। जिसको हमने टैनिंग दी, उन्होंने एक गायक जो गाते समय गिर गया था। उसे C P R देने से वापस उठ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर किया। सभी सदस्यों द्दारा श्रीमति सुनीता पटेल का स्वागत किया गया। जिसमें सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्भागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, नगर प्रभारी रचना मस्ते, उषा गुप्ता, संध्या मंहत, नीता ओशीन, भावना चावरा, भारती सुषमा गुप्ता, अनीता आर एल जैन, अनीता अरुण जैन, अंजू ओशीन, कीर्ति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अरमान जैन, विनीति जैन उपस्थित रहीं। अंत में आभार नगर अध्यक्ष शारदा जैन ने माना। वैश्य महासम्मेलन के सभी सदस्यों ने बोला हम सभी भी आपसे ट्रैनिंग लेगें ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की मदद कर सके।

