
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में सांसद एवं विधायकों को जिला भाजपा कार्यालय में बैठकर पार्टी पदाधिकारी एवं आम नागरिकों की जन समस्या के निवारण के लिये निर्धारित किया है। जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने बताया कि रविवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना एवं निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशांत दीक्षित ने बताया कि आगामी प्रत्येक मंगलवार को सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया बुधवार को जिला कार्यालय में बैठेंगे। वहीं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा सोमवार को, सोहागपुर विधायक ठा. विजयपाल सिंह बुधवार, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी गुरुवार एवं सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में आमजन की समस्याओं को सुनेंगे।

