


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के गांव छिदगांवमेल गंजाल नदी क्षेत्र में स्थित आश्रम से अज्ञात व्यक्तियो ने मवेशी को चुराकर रेलवे ट्रेक पर बांधने का मामला सामने आया है। यह घटना देर रात्रि की घटना बताई जा रही है। जिसमे मवेशियों में 2 गायों, 3 बछड़ो सहित दो नवजात पशु की मौत हुई। यह घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण व बजरंगदल मोके पर पहुचकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिसने भी यह गौ माताओ के साथ ऐसी घटना की उसे छोड़ा नही जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन लोगो की गिरफ्तारी नही हुई तो हिन्दू संगठन सड़क पर बैठकर आंदोलन करेगा इधर, नगर गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल के लोग मौजूद हैं। एकजुट होकर गौ माता के सम्मान में मौजूद रहे। हालांकि इधर, पुलिस प्रशासन और राजस्व अमला को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मौजूद नजर आये। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। टिमरनी एसडीएम संजीव कुमार नागू व आकांशा तलया एसडीओपी पुलिस ने कहा कि हमे सूचना प्राप्त होने के बाद हम मौके पर पहुचे है, हमने आरोपियों के लिए टीम गठित कर दी है एवं उनकी तलाश जारी है। प्रताप सिंह राजपूत सरपंच ग्राम छिदगांवमेल ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह ग्राम वासियों के साथ
मौका स्थल पर पहुंच गए। राजस्व अधिकारी संजीव कुमार नागू, एसडीएम टिमरनी ने इस विषय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले कि जल्द से जल्द जांच करवाई जाएगी, वहां पर मौजूद जनता इस मामले को लेकर आक्रोशित नजर आई।

