

नर्मदापुरम / मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने मीनाक्षी चौक पर प्याऊ का शुभारंभ किया। मॉं नर्मदा सहयोग संस्था जो प्रतिवर्ष नगर के अनेकों स्थानों पर प्याऊ लगाती है, ताकि राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके। सबसे पहले मटके में पानी भर संस्था के संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक कथा वाचक पंडित अनिल मिश्रा ने हल्की चावल का तिलक कर शुभारंभ किया। आयोजन में संरक्षण सफलता तिवारी, नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, शारदा जैन, आशा बाजपेयी, सुनीता अग्रवाल, रानी अरोरा, वंदना शर्मा, ममता कुशवाहा, उषा अग्रवाल, शैल शर्मा, शीला दीक्षित आदि उपस्थित रहे एवं सभी राहगीरों को पानी भी पिलाया।

