
नर्मदापुरम / इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सेठानी घट स्थित रेन बसेरा मे संचालित दीनदयाल रसोई मे बिना पंखो के होने वाली परेशानी के मद्देनज़र इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दो सीलिंग फेन दान किये। अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि इनरव्हील क्लब समाज सेवा कार्य करते आया है। इसी क्रम में आज रसोई में पंखे न होने कि जानकारी सामने आने पर दो सीलिंग फेन प्रदान किये है। आगे भी क्लब द्वारा ऐसे हि जरूरतमंदो को जरूरी मदद दी जावेगी। Is अवसर पर क्लब सदस्य नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विनीति जैन, कविता करैया, रीति जैन, रीना चौकसे, मेघा हरने, रिचा दुबे, रिचा शर्मा, आरती फौज़दार, आकांक्षा फौज़दार सहित सदस्य मौजूद रहे।

