
नर्मदापुरम / हमारा गांव संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम पंहुचकर एवं शंकर सिंह मुज़ालदा प्रभारी डीएसबी शाखा को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। हमारा गांव संगठन के ब्लॉक संयोजक जयसिंह बारस्कर ने बताया कि आदिवासी ब्लॉक केसला में आवेध दारू की सप्लाई गांव गांव जाकर कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण अपराध सामाजिक हिंसा बढ़ रहा है । मनीष बारस्कर पथरोटा ने कहा कि पुलिस अवेध चैकिंग कर रही हैं जिससे भय का माहौल बन रहा है। प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने कहा कि हमने अनुविभागीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन को भी ज्ञापन दे चुके हैं परन्तु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसमें ग्रामीणों में भारी नाराजगी जताई, आगे बड़े स्तर पर प्रशासन का घेराव करेंगे। ज्ञापन देते समय प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जयसिंह बारस्कर, मनीष बारस्कर IT प्रभारी विकास सेलूकर, मनीष बारस्कर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहे ।

