

नर्मदापुरम / साहित्य एवं समाज को समर्पित केप्टिन किशोर करैया के जन्म दिवस पर शनिवार को धर्माचार्य पं. सोमेश परसाई के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा की अध्यक्षता में साहित्यिक आयोजन संपन्न हुआ। सेठानी घाट के समीप अग्रवाल होटल में हुए आयोजन में अन्य अतिथियों के रूप में ऋषि श्रृंगारी, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. गजेंद्र कौशल, हंस राय उपस्थित रहे।
धर्माचार्य पं. सोमेश परसाई ने कहा कि नर्मदा के प्रवाह की भांति नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा नर्मदांचल की साहित्य धारा अविरल प्रवाहित होती रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि केप्टन करैया तीन दशकों से समाज और साहित्य के लिए समर्पित व्यक्तित्व हैं। आयोजन को ऋषि श्रृंगारी, हंसराय डॉक्टर गजेंद्र कौशल ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति संरक्षक सुनील केहरी व संयोजक नवीन हरियाले ने बताया कि प्रातः 11 बजे से आयोजन शुरू हुआ। जिसमें ऋषि श्रृंगारी,अमित बिल्लौरे सोहागपुर, जयकृष्ण चांडक हरदा आदि की गरिमामय उपस्थिति में नर्मदापुरम् जिला सहित मप्र के 50 से अधिक कवियों ने प्रस्तुति दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन से हुआ। अतिथियों का स्वागत सुनील केहरी, केप्टिन करैया, हंस राय, बलराम शर्मा, जय कृष्ण चांडक, नवीन हरियाले, रामेश्वर यादव रामू, पवन सराठे, अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण नवीन हरियाले ने दिया तथा प्रस्तावना सुनील केहरी ने रखी।
दूसरे चरण में कविताएं…..
सुनील केहरी ने बताया कि नर्मदा आव्हान सेवा समिति के संयोजक कैप्टन करैया के जन्मदिन पर में देर शाम तक कवियों ने ओज, हास्य, व्यंग्य आदि विधाओं पर आधारित कविता, गीत, गजल प्रस्तुत किये। प्रथम सत्र का संचालन अमित बिल्लौरे ने किया। द्वितीय चरण में जयकृष्ण चांडक के संचालन में सविता बांगड़ की सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इसके बाद कवियों सावन सिटोके, बलराम शर्मा,अशोक श्रीवास्तव बरेली,पवन सराठे, गौरव बरखने, राजेश जायसवाल, अनुराधा गहरवार कोतमा, अभिलाषा श्रीवास्तव, सविता बांगड़, रेखा कापसे, विनिता मालवीय इटारसी, रोशनी रावत पिपरिया, प्रमिला किरण, मंगला केवट, सुनीता परसाई सहित अन्य कवियों ने ओज, हास्य, गीत, गजल की प्रस्तुति देकर समां बांध श्रोताओं को आनंदित किया। इस दौरान केप्टिन करैया के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे फूलमालाओं से एवं उपहार प्रदान कर बधाई दी। प्रथम सत्र का संचालन अमित बिल्लौरे ने एवं आभार केप्टिन करैया ने व्यक्त किया।

