नर्मदापुरम / सर्प मित्र आमिर कुरैशी जिनकी पिछले दिनों ही कोबरा स्नेक बाइट हुई थी। ट्रीटमेंट के बाद रिकवर होकर समाज सेवा में फिर से अपना कौशल दिखा रहे हैं। सर्प मित्र आमिर कुरैशी को साहिल पवार के द्वारा मिली सूचना की घर का काम करते हुए एक सर्प दिखाई दिया है। जिस से पूरे मोहल्ले के आस पास के घर में अफरा तफरी मच गई। जिससे कि आमिर कुरैशी को जानकारी दी गईं। उनके सहयोगी साहिल कुरैशी और राहुल धुर्वे के साथ 4 फीट लंबे कोबरा स्नेक का रेस्क्यू कर वन विभाग को सूचित कर पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

