


सिवनी मालवा / गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन जैसी महत्वकांक्षी योजना दम तोड़ चुकी थी। लोखरतलाई के टोला सीरूपुरा के ग्रामीण भीषण जलसंकट से जूझ रहे थे । 43 डिग्री तापमान में ग्रामीणों महिलाएं बच्चे 1 किमी दूर खेत में लगे बोरवेल से पीने का पानी लाने पर मजबूर हो रहे थे।
भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे आदिवासियों की इस समस्या को 23 अप्रैल को हमने अपने वेव पोर्टल “सत्य की आवाज” पर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का यह असर हुआ कि अधिकारियों के संज्ञान में यह समस्या आई और उन्होंने तुरंत ही सहृदयता का परिचय देते हुए ग्राम सीरूपुरा की नल जल योजना को मरम्मत कर चालू कर दिया । अब पाइप लाइन के द्वारा आदिवासियों के घर-घर तक पानी पहुंच रहा है । आदिवासी बेहद खुश हैं । अब खाना बनाने के लिए लाइट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और लाइट आने के बाद 1 किलोमीटर दूर खेत से पानी सर पर ठोकर नहीं लाना होगा ।
सरपंच प्रतिनिधि रवि गुप्ता, समाजसेवी सरवन कहार, जितेंद्र मालवीय ने आदिवासियों की भीषण पर जल संकट की समस्या को प्रमुखता से उठाने पर आभार प्रकट किया । खबर के असर से यह समस्या अधिकारियों के संज्ञान में आई और उन्होंने तुरंत ही ग्राम सीरूपुरा की नल जल योजना को चालू कर दी ।

