
नर्मदापुरम / जांच जनगणना अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा आईटीआई स्थित जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजर्स से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य हमें 31 मई तक पूरा कर ना है। हमारे पास पर्याप्त समय हैं। सबसे पहले कार्य करने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजर्स को शासन स्तर से सम्मानित किया जाएगा। सीएमओ श्रीमती पटले ने सभी एचएलओ को बताया कि एक प्रगणक को करीब 160-170 मकान की जनगणना किया जाना है। इस कार्य के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है। निरीक्षण के दौरान सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी नपा के कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, लिपिक सुनील राठौर सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

