
नर्मदापुरम / आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे जनगणना संबंधित प्रशिक्षण का आज चार्ज जनगणना अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण किय गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तथा उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से चर्चा कर उन्हें जनगणना संबंधी टिप्स दिए गए। सीएमओ एवं चार्ज जनगणना अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा सभी को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है अत: इसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी, उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, लिपिक सुनील राठौर आदि उपस्थित रहे।

