
नर्मदापुरम / आज गंगा सप्तमी पर नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा मां नर्मदा के विवेकानंद घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने घाटों का निरीक्षण किया और नपा की स्वच्छता टीम को घाटों पर त्यौहारों के पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विवेकानंद घाट पर स्रान कर रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने के लिए नहाते समय साबुन शैंपू का इस्तेमाल न करें। स्वच्छ जलधारा में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें। घाटों पर फूलमालाओं और हवन सामग्री के लिए अगल से डस्टबीन रखी गई है उसमें ही डालें। पन्नी पालिथिन का उपयोग कतई न करें यह नगर के साथ ही घाटों पर पूर्णत: प्रतिबंधित है।

