

नर्मदापुरम / इटारसी के ग्राम मरोड़ा में कुऐ के अंदर विशाल सर्प को देखा जाने पर हड़कंप मच गया। कृष्ण यदुवंशी अपने खेत पर पम्प चालू करने गए थे, तभी उन की नज़र विशाल सर्प पर पड़ी । सर्प को देख कर खेत मे काम कर रहे मजदूर घबरा गए। लगातार तीन दिनों की कोशिश के बाद भी ग्रामीण सर्प को निकलने में असमर्थ रहे। वहां मौजूद मनोज कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव, सर्पमित्र हर्ष प्रजापति और पवन चौहान, अमन प्रजापति ने कड़ी मशक्कत के बाद उस (indian rat snake/non venomous) घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप (करीब 8 फीट) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप कुएं में गिरने से जख्मी हो गया था। उसका इलाज पुरानी इटारसी के पशु चिकित्सालय में कराया गया। उसके बाद उस सर्प को वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास के लिए सुरक्षित छोड़ दिया गया ।

