
नर्मदापुरम / वुधवार 22 अप्रैल 2026 को संस्था के कानन इको क्लब के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, स्लोगन – नारे लेखन आदि गतिविधयों का आयोजन किया गया। “हमारी शक्ति हमारा ग्रह “(Our Power Our Planet) थीम पर विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखकर रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य संदीप शुक्ला ने सभी को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं, अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का आह्वान किया, आपने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एवं समुदाय को पर्यावरण के लिए प्रति सप्ताह कुछ घंटे देना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को स्वस्थ एवं स्वच्छ पृथ्वी ग्रह पर जीवन मिले यह व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व है, प्रभारी जय वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए पृथ्वी के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को प्रतिपादित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पृथ्वी के संरक्षण का आह्वान किया, विभिन्न प्रतियोगिताओं का संयोजन श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती सुषमा भार्गव, श्रीमती द्रौपदी साहू, सुश्री सुषमा द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

