नर्मदापुरम / लायंस क्लब होशंगाबाद मेन क्लब (नर्मदापुरम) ने आज अर्थ दिवस मनाया। डांगी घाट शांति कुटी नर्मदा तट किनारे अर्जुन के वृक्षों पर सकोरे बांधे। साथ ही मां नर्मदा के किनारे साफ सफाई स्वच्छता अभियान पर्यावरण को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए संदेश दिया। जिसमें लायंस क्लब नर्मदापुरम के लायन डी एस डांगी, लायन सुभाष बरेले, लायन डॉक्टर जेपी मालवीय, लायन हरि सिंह चौहान, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन चंद्रशेखर शर्मा, लायन शिवमंगल सिंह चौहान, लायन पी के बावरिया, लायन आर के चौधरी, लायन दुर्गा वर्मा, लायन सीताराम चौहान आदि की उपस्थिति में शांति कुटी नर्मदा तट किनारे पृथ्वी दिवस मनाया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया।

