नर्मदापुरम / आठवां पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल 2006 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 आंगनबाडी केंद्र 29 में आज का विषय मजबूत आंगनबाडी के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्रीमती प्रमिला शरद खापरे के द्वारा मटका, बच्चों के लिए बिस्किट नमकीन, केले के चिप्स बच्चों को आंगनबाडी में प्रदान किये। पोषण थाली एवं खड़े अनाज का प्रदर्शन, बच्चों के जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का अधिकतम विकास पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं में प्रियंका दुबे, वर्षा मालवीय, वंशिका केवट, बाली रैकवार, बसंती रघुवंशी, कार्यकर्ता श्वेता मुद्गल, सुखिया ररैकवार उपस्थित रही।

