नर्मदापुरम / वुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कनेक्ट सेंटर भोपाल के आदित्य परिहार ने नर्मदापुरम् शहर एवं ग्रामीण के मंडलम अध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। बैठक में वार्ड कमेटी पंचायत कमेटी का शीघ्र गठन कर सदस्यों के प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग मलैया, जिला प्रभारी अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, मंडलम अध्यक्ष मीना वर्मा, मंजुल मणि ढिमोले, कुलदीप राठौर, गुलाम हैदर, जागेश यादव, तुकाराम यादव, दीनदयाल चोरे, हेमंत चोरे, प्रहलाद आठनेरे उपस्थित रहे।

