नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 22/4/26 को मिशन शक्ति अंतर्गत “हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन “अंतर्गत केन्द्रीय जेल में बंद महिलाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्धारा मेंहदी प्रशिक्षण का 15 दिवसीय कार्यक्रम (22 अप्रैल से 6 मई तक) का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम की संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी के द्धारा जेल में बंद महिलाओं को प्रशिक्षण का महत्व, उसकी उपयोगिता, रोजगार के अवसर की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के द्धारा विभाग द्धारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी, महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति वदंन अभियान की जानकारी दी। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी द्धारा जेल में बंद महिलाओं के द्धारा स्व. सहायता समूह के माध्यम से किये जा रहे कार्यों तथा जेल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी द्धारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जेल सहायक अधीक्षक हितेश बंडिया द्धारा कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जेल उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरखडे, ब्यूटीशियन नीलिमा बाथरे, परामर्शदात्री भागवती बिष्ट, केसवर्कर पूजा खरवार उपस्थित रहीं।

