
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक बैतूल अलकेश आर्य का 22 अप्रैल बुधवार को नर्मदापुरम जिले में प्रवास कार्यक्रम है। इस दौरान वे विभिन्न मंडलों में आयोजित बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि आज 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 12 बजे सोहागपुर विधानसभा के माखननगर,आरी एवं रामपुर मंडल की बैठक विधायक कार्यालय माखननगर में आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे सोहागपुर में शोभापुर, सोहागपुर एवं सेमरी मंडल की बैठक विधायक कार्यालय सोहागपुर में संपन्न होगी। इसी क्रम में सायं 4 बजे पिपरिया विधानसभा की पिपरिया नगर, पिपरिया ग्रामीण, खापरखेड़ा एवं पचमढ़ी मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय पिपरिया में आयोजित की जाएगी। वहीं सायं 5 बजे बनखेड़ी में बनखेड़ी नगर, बनखेड़ी ग्रामीण एवं चांदौन मंडल की बैठक विधायक कार्यालय, बाचावानी रोड, बनखेड़ी में आयोजित होगी।

