
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम हरदा रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती हुई एम्बुलेंस मे अचानक आग लग गई, जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट एक मरीज मौजूद था। पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता से एक अनहोनी को रोक लिया। नर्मदापुरम हरदा रोड पर सांवलखेड़ा के पास करीब सुबह 10:15 एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई, जो एक मरीज को लेकर जा रही थी। आग लपट को देखकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। डोलरिया के प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, शिक्षक अजय गुप्ता, पायलट सुधीर ऊइके के द्वारा तत्काल थाने से टीम ले जाकर पेट्रोल पंप से फायरेसिस्ग यूजर लेकर मौके पर एंबुलेंस की आग बुझाई। आग को कंट्रोल किया एवं ऑक्सीजन सपोर्ट मरीज को सुरक्षित 108 गाड़ी में शिफ्ट किया।

