
सिवनी मालवा / क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजय राय ने एक जटिल मामले में आवेदक को बड़ी राहत पहंचाई विजय राय के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और त्वरित निर्णय से उस परिवार का जाति प्रमाण पत्र जारी हो सका है, जो 20 वर्ष पूर्व पलायन के कारण दस्तावेजी समस्याओं से जूझ रहा था। मामला ग्राम अर्चनागांव के निवासी बिशन सिंह मर्सकोले का है। बिशन सिंह ने लगभग 20 वर्ष पर्व रोजगार ‘की तलाश में अपना गांव छोड़ दिया था और तहसील टिमरनी के ग्राम ऊन्द्धाकच्छ में बस गए थे। लंबे समय तक मूल निवास से बाहर रहने के कारण उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी कठिनाइयां आ रही थीं। जब एसडीएम विजय राय को यह ज्ञात हुआ कि जाति प्रमाण पत्र न होने की वजह से बिशन सिंह के बच्चों को स्कूल में प्रवेश (Admission) नहीं मिल पा रहा है, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। श्री राय ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की तकनीकी वजहों से किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं’ होनी चाहिए। उनके निर्देशन में राजस्व अमले ने त्वरित कारवाई की और नियमानुसार साक्ष्यों का मिलान कर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी करवाया।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर आवेदक बिशन सिंह ने एसडीएम विजय राय और प्रशासन का आभार व्यक्त किया, समय पर प्रमाण पत्र मिल जाने से अब बच्चों का स्कूल में दाखिला संभव हो सकेगा जिससे अब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

