
सिवनी मालवा / लोधा लौवंशी (क्षत्री) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को सिवनी मालवा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में लक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा राम दरबार झांकी की मनोहारी फोटो सभी नवविवाहित जोड़ों को भेंट की गई। इस दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी, सचिव विकास शर्मा, कोष अध्यक्ष अजीत लौवंशी तथा सह सचिव श्यामा रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। सचिव विकास शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह से समाज में एकता बढ़ती है और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजन शामिल हुए।

