
नर्मदापुरम/ नगरपालिका द्वारा नागरिकों को प्रतिदिन शुद्ध पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। विगत दिनों जनसुनवाई में आई मटमेले पानी की शिकायत को लेकर नपाध्यक्ष नीतू यादव ने ऑन दा स्पाट पहुंचकर पेयजल की गुणवत्ता, क्वालिटी देखी। साथ ही मटमेला पानी आने पर उन्होंने तत्काल पेयजल शाखा प्रभारी को निर्देशित कर उसे ठीक करने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 14 न्यास कालोनी वार्ड क्रमांक 21 में पेयजल संबंधी शिकायत का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पेयजल संबंधी समस्या का समाधान करने तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता शाखा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां जहां भी पेयजल संबंधी शिकायत आ रही है, उनका समाधान करें। नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का विशेष ध्यान रखें। सतत मानीटरिंग करें। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री आयुषी रिछारिया, वार्ड 21 में भाजपा नेता रोहित गौर सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

