
इटारसी / कांग्रेस के ए आई सी सी कनेक्ट सेंटर प्रभारी आदित्य परिहार द्वारा आज इटारसी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडलम के चारों अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में वार्ड समिति के गठन तथा आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बूथ लेवल पर कार्ययोजना कैसे बनाई जाए और संगठन को मजबूत करने के लिए किस प्रकार कार्य किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सोनू बकोरिया देवी मालवीय, हरीश अग्रवाल एवं अमित परदेसी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता अनिल रेक्रवार द्वारा दी गई।

