
नर्मदापुर / मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय जे एस आनंद सीनियर गर्ल्स निर्धारित ओवर प्रतियोगिता में नर्मदापुरम गर्ल्स टीम ने चंबल संभाग की टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में 4 अंक प्राप्त कर लिए है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम गर्ल्स टीम ने इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। नर्मदापुरम संभाग गर्ल्स टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चंबल संभाग की टीम को निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट गवांकर 172 रन पर रोक लिया एवं 173 रनों का लक्ष्य नर्मदापुरम टीम के सामने रखा। चंबल संभाग की ओर से सोनिया शर्मा ने सर्वाधिक 61 रन, सोनिया सिंह 40 रन और वंशिका राजपूत ने नाबाद 20 रन बनाए। नर्मदापुरम संभाग की गेंदबाज पल्लवी यादव ने 9 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और कल्याणी जाधव 10 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। नर्मदापुरम संभाग टीम ने वैष्णवी सिंह 78 और माही ठाकुर 51 रन की मदद से मैच 39.3 ओवर में जीत लिया। शानदार 78 रनों की पारी खेलने पर वैष्णवी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने कहा नर्मदापुरम ने पहली जीत के साथ प्रतियोगिता में 4 अंक प्राप्त कर लिए है यह जीत। टीम को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और टीम आगामी मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी । टीम की जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों सहित कोच तरुण रावत असिस्टेंट कोच कृतिका चावरे और ट्रेनर शिवानी संतोंरे, मेंटोर वर्षा पटेल को बधाई दी। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

