
नर्मदापुरम / जुमेराती कन्या शाला में अतुल्यम वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ‘लक्ष्यार्थ MUN 2026’ का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने AIPPM एवं मॉक पार्लियामेंट (लोकसभा) के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व व वाद-विवाद कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। एम यू एन सत्र में प्रियंशी शुक्ला (रिपब्लिक ऑफ ईरान) प्रथम, दिव्यांश मिश्रा (रिपब्लिक ऑफ यूक्रेन) द्वितीय व प्रीत दुबे (रिपब्लिक ऑफ केन्या) तृतीय रहे। मॉक पार्लियामेंट में अन्वी मिश्रा (निर्मला सीतारमण के रूप में) प्रथम, अनुज रघुवंशी (प्रियंका गांधी के रूप में) द्वितीय व अन्वेशा परसाई (फणी भूषण चौधरी के रूप में) तृतीय रहीं।
विद्यालय रैंकिंग (समग्र प्रदर्शन):….
प्रथम – सर्वाइट कॉन्वेंट स्कूल
द्वितीय – शांतिनिकेतन कॉन्वेंट स्कूल
तृतीय – समैरिटन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
संचालन में लोकसभा स्पीकर अनुभव तिवारी, एमयूएन स्पीकर दीपांशी भट्ट व एआईपीपीएम स्पीकर श्रेया श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, डॉ. अंबर सेठी, दीपक महाला, मनीष परदेशी व सुंदरम अग्रवाल। आयोजन में अध्यक्ष शिखर रावत, सचिव कुश खंडेलवाल, मीडिया सचिव अक्षत तिवारी व लक्ष्यार्थ सचिव पलाश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन छात्रों में नेतृत्व, तार्किक सोच व लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी सिद्ध हुआ।

