

नर्मदापुरम / मंगलवार को नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा विवेकानंद घाट पर सौंदर्यिकरण एवं पिचिन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे पिचिन चार मीटर की हाइट तक बनाई जा रही है। जबकि बाड़ आने पर नर्मदा नदी का लेवल 12 से 15 मीटर तक रहता है। समस्त वॉर्ड के निवासियों ने निवेदन किया है कि उसकी हाइट चार फिट के स्थान पर 12 फीट की जाये। पूर्व में वर्षाकाल के दौरान वहा कटाव के करण दीवार गिर गई थी। आवेदन देते समय श्रीमती इंदर सोनी, राहुल शर्मा, मुकेश कुमार, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, आयुष्मान अवस्थी आदि उपस्थित थे।

