नर्मदापुरम / देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती” पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उक्त कथन पूरी तरह सत्य भी है, पर हम स्मरण कराना चाहते है, कि मोदी जी आपने अपने जीवन काल में नारी का केवल अपमान ही नहीं किया, बल्कि उनके स्वाभिमान तक को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए रौंद दिया है । आपने इस देश की बेटी जसोदा बेन के साथ छल किया और पूरा जीवन नेपथ्य की गुमनामी में जीने को मजबूर कर दिया और ऐसा करके आपने अपने पुरुषार्थ पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करवाया है । इसके आगे चले तो आपने जब आपका मन चाहा तब देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लेकर अपशब्द बोलकर अपमानित किया । आपने राजनीतिक विरोध के लिए सत्ता के मद में श्रीमती सोनिया गांधी का इतनी बार अपमान किया है कि यदि ये प्राश्चित करना भी चाहे तो इनके कई जन्म कम पड़ जायेगे तो भी प्राश्चित संभव नहीं , इनका पूरा सफर ही महिलाओं के अपमान से भरा हुआ है। वे आज भावनात्मक रूप से देश को गुमराह कर रहे है । नारी अपमान ही जिनका जीवन लक्ष्य है वो अपना पाप विपक्ष के सिर मढ़ने का घृणित काम कर रहे है । इन्होंने अपमान किया है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का, सुश्री उमा भारती का, जयललिता का, मायावती का, महबूबा मुफ्ती का, वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का, प्रियंका गांधी का , मेनका गांधी का और जाने अनजाने नामों की यदि सूची बनाएंगे तो पूरा शतक बन जाएगा। ये कभी एक काम अपने जीवन में बता दे जो नारी कल्याण के लिए किया हो, गुजराती सौदागर के शासन काल में देश की जो बरबादी हुई है वह किसी से छुपी नहीं है। इसलिए अब समय आ गया कि झोला उठाकर जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी देश की जनता इनकी विदाई करे ।

