
नर्मदापुरम / थाना केसला में मोरपानी सरपंच ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं के साथ थाना केसला पहुँचे। सरपंच हेमराज़ उईके ने कहा कि क्षेत्र में शराब की वजह से युवाओ पर अंकुश नहीं है, परिवार को आर्थिक हानि हो रही है। दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि संगठन के माध्यम से पहले भी ज्ञापन दे चुके है और कई बार हाईवे में ठेकेदार के लोग चलती गाड़ी को रोक कर अवैध चेकिंग करके ग्रामीणों को परेशान करते है। इससे बड़ी घटना होने की आशंका है, यदि इसमें रोक नहीं लगती है तो ब्लॉक के सभी सरपंच एकजुट होंगे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपेंगे । इस दौरान सरपंच मोरपानी हेमराज़ उईके, सरपंच संघ ज़िला उपाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे कास्दा खुर्द, विकास सेलुकर, मोहनलाल बरखने, सेववेती बाई, रुक्मणी बाई, शिवराज ठाकुर, गुलाब उईके, भभूत सिंह ठाकुर, सुनीता बाई, सुशीला बाई, पार्वती, महेश ठाकुर, लक्ष्मीनारायण कटारे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

