नर्मदापुरम / क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत एवं अन्य पदाधिकारी ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि किसान इस समय बहुत परेशानी में है, जिनकी सुनवाई सरकार द्वारा नहीं हो रही है। अगर समय पर सुनवाई नहीं होती है तो हम आंदोलन की राह पर चल पड़ेंगे, जिसमें प्रदेश के अन्य संगठन भी शामिल होंगे। मुख्य समस्या है कि गेहूं के छोटे एवं बड़े किसानों के स्लॉट बुकिंग तत्काल आरंभ की जावे जिससे समय रहते किसान अपने गेहूं को समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सके। चने की उपज के विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है. जिससे किसान अपना चने की उपज को विक्रय करने में परेशान हो रहा है तथा जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग होने पर चना उपज का विक्रय हो भी गया है उनके बिल नहीं बन पा रहे जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा है। फसलों के लिए समिति के माध्यम से खाद लिया गया था, इसके भुगतान की तिथि 30 मार्च निर्धारित रहती है लेकिन कई कारण से समय पर खरीदी ना होने से किसानों को अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पाए हैं जिसके कारण ऑक्टोपस भुगतान में विलंब हो रहा है जिसकी तिथि आगे बढ़कर 31 मई 2026 तक की जावे तथा विलंब से भुगतान करने पर किसानों से दंड अथवा ब्याज की राशि की वसूली नहीं की जावे। भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का वेयरहाउस पर ही विक्रय छायादार स्थान अथवा वेयरहाउस के अंदर तुलाई करने की व्यवस्था की जाए। क्योंकि इस भीषण गर्मी में हम्माल भी खुले आसमान के नीचे तुलाई करने में असमर्थता जता रहे है। रासायनिक खाद डीएपी के जिले में उपलब्धता शून्य के समान है, किसानों की मांग करने पर खाद उपलब्ध नहीं होना बताया जा रहा है। जिले में डीएपी खाद की उपलब्धता तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जावे, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और वह अपनी फसलों को समय पर खाद दे सके। आज मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा 18 से 19 सौ करोड रुपए लाडली बहनों को दिया जा रहा है, जिसकी वजह से हम किसानों को भी राहत नहीं मिल पा रही है। लाड़ली बहनों को 1250 सो रुपए प्रतिमाह देकर उन्होंने अपना वोट बैंक तो बना लिया है। लेकिन अगर हम किसानों की नहीं सुनवाई हुई तो अगली चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। इस अवसर पर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के लीला धर सिंह राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष नागर प्रदेश प्रवक्ता, अरुण पटेल युवा प्रदेश अध्यक्ष, हरपाल सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष, संतोष मोहरिया संभाग अध्यक्ष, गणेश सिंह राजपूत युवा जिला अध्यक्ष, केशव साहू जिला प्रवक्ता, रवींद्र कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष, संतोष पटेल ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी मालवा, मनीष राजपूत अध्यक्ष डोलरिया, अर्जुन पटेल ब्लॉक संयोजक सिवनी मालवा उपस्थित रहे।

