
नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 21/04/26 को (सेक्टर 4) आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 89 रसूलिया ग्रामीण पर मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालक अजय यादव का अन्नप्राशन किया गया। उपस्थित गर्भवती धात्री माता को यह समझाइए दी गई की अपने शिशु के छह माह पूर्ण होने पर स्तनपान साथ-साथ अर्थ ठोस ऊपरी आहार का सेवन कराना भी आवश्यक है। महिला एवं बाल विकास द्वारा चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा अंतर्गत थीम अनुसार उपस्थित गर्भवती धात्री बच्चे एवं महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्क्रीन टाइम के विषय पर चर्चा करते हुए समझाइश दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला शर्मा, सहायिका शांति दुबे एवं वार्ड की अन्य महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

