
नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 21/4/26 को सेक्टर 4 कंचन नगर रसुलिया आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 103 में मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालक प्रणय मोखले का अन्नप्राशन खीर खिलाकर किया गया। सभी उपस्थित गर्भवती धात्री एवं महिलाओं को यह समझाइए दी गई कि सभी को अपने शिशु के 6 माह पूर्ण होने पर स्तनपान के साथ-साथ अर्ध ठोस ऊपरी आहार का सेवन करना भी अति आवश्यक है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पखवाड़े की गतिविधि अनुसार कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को’ स्क्रीन टाइम ‘के विषय पर चर्चा करते हुए समझाइए दी गई। बच्चों को कुपोषण से मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण, आयरन युक्त आहार का सेवन करना कि आवश्यक है उपस्थित गर्भवती धात्री माताओं कोई यह बताया गया कि बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास में पुरुष समुदाय एवं माता-पिता की देखभाल की भूमिका होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवंती वर्मा, सहायिका सोनी भरदेव एवं वार्ड की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

