नर्मदापुरम / लोकेश कीर पिता अमर सिंह कीर उम्र 26 साल निवासी नाहरकोला थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम। घटना दिनाँक 19-04-2026 थाना शिवपुर के अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 296 (बी), 118(1), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस व अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 109 (1), 132, 121 (2) बीएनएस में हत्या व हत्या के प्रयास का अपराध कारित कर घटना दिनाँक 19-04-2026 से फरार है। इसके संबंध में कोई भी जानकारी हो तो निम्नानुसार (1) पुलिस कंट्रोल रुम मोबाईल नंबर-7049101031, (2) एसडीओपी सिवनी मालवा मोबाईल नंबर 9340654120, (3) थाना प्रभारी शिवपुर 7701052515 पर जानकारी दी जा सकती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम व्दारा जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

