
इटारसी / हाल ही में बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं इसमें नगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक आयुध निर्माणी इटारसी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कक्षा दसवीं में अध्ययनरत होनहार छात्र नैतिक यादव ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल, नगर और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है । पुरानी इटारसी निवासी नैतिक यादव बचपन से ही प्रतिभावान छात्र रहे हैं, जो यादव फोटो कॉपी के संचालक किशन लाल यादव के सुपुत्र है जिन्होंने पूर्व में भी अनेक अवसरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया है । वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता को देते हैं जिनके मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम, लगन से निरंतर अध्ययन करते हुए प्रथम श्रेणी में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों, शुभचिंतकों, परिवारजनों सहित बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

