
इटारसी / सरकारी अस्पताल में डॉ. कमलेश कुमरे को अधीक्षक (Superintendent) पद पर नियुक्त किए जाने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार, जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, नगर सह मंत्री आकाश मेहरा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू रामहरिया, अनीता सैनी, अभिषेक राजपूत, योगेश प्रजापति, अरविंद राजपूत एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. कुमरे की मेहनत, लगन और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कुमरे ने अपने कार्यकाल में हमेशा मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी है और उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. कमलेश कुमरे के नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. कुमरे को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

