नर्मदापुरम / जनगणना 2026 के अंतर्गत डोलरिया तहसील के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रगणक एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का कार्यक्रम (दिनांक 19 अप्रैल से 21 अप्रैल, प्रथम बैच) स्थान शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में फील्ड ट्रेनर मुकेश शुक्ला एवं एम.एस. हिंडोलिया द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार (डोलरिया) आलोक भद्र एवं कानूनगो कंचन पिरथानी व तकनीकी सहायक आशीष यादव मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में एसडीम जय सोलंकी का आगमन रहा। उनके द्वारा स्वगणना एप की जानकारी ली गई तथा स्वगणना के लिए लोगों को जागरूक करने का आवाहन किया गया। फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वगणना, एचएलओ ऐप, जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के विषय में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।

