
नर्मदापुरम / नर्मदांचल फुटबॉल लीग के अंतर्गत 15 अप्रैल से एस.एन.जी. ग्राउंड में प्रारंभ हुए विधायक कप 2026 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे आयोजन में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। फाइनल मुकाबले में एमपी पुलिस और महू टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपी पुलिस ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया, जबकि महू टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया, जिससे दर्शक पूरे समय रोमांचित और उत्साहित बने रहे। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन की सराहना की। इस सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. भवानी शंकर शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय , भाजपा नेता भरत सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, पं. वैभव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, आयोजक समिति के सदस्य सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, नमन दुबे, सागर पटेल, विकाश राठौर, चरणजीत सिंह, कमल सिंह ठाकुर, नरेंद्र परमार, जतिन यादव, गजेंद्र सिंह चौहान, दुर्गेश मिश्रा, फैज मोहम्मद खान, विशाल बाबरिया, लोकेश विश्नोई, कार्तिक शिवहरे, नीतेश तिवारी, रोहित तिवारी, अतुल बडगूजर, श्याम शर्मा, अनिल अहिरवार, पंकज मेहरा, महेश मेश्कर, अभिषेक गुप्ता, टोनी धुंध्वी, विवेक वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, अनिल मिश्रा, रमेश उपरिया, महेश बाबरिया, अमित माहला एवं सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

