
नर्मदापुरम / अपनी सेवाएं और सद्भावनाओ की अनूठी मिसाल बना चुका इनरब्हील क्लब होशंगाबाद डिस्ट्रिक्ट 304 जरूरत मंदों की आशाओं पर लगा तार खरा उतर रहा है। पायल धनवारे को विवाह में गृहस्थ जीवन संवारने हेतु सामग्री प्रदान की गई थी। समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद दो कन्याओ के नाम ओर आए, तदोपरांत अक्षय तृतीया पर क्लब की सदस्याओं ने उनके विवाह के लिए उपहार प्रदान किए। सौ का लक्ष्मी केवट और रानू कहार बर्तन, साड़ियां, वैंग, सौंदर्य प्रसाधन, रजाई, डिनर सेट, चादरें, वेनेटी और भी गिफ्ट आइटम पाकर बहुत खुश हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, वंदना समैया, अंजू गुप्ता, रितु जैन, अंशू अग्रवाल, मऊ चौधरी, बिजीता दुबे, किरण विश्वकर्मा, प्रीति जैन उपस्थित रहीं।

