
नर्मदापुरम / बुधनी / दिनांक 02.03.26 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मेरी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला फुसला कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी रवि शर्मा द्वारा अपहर्ता की तलाश हेतु थाना स्तर टीम गठित की गई । टीम द्वारा अपहर्ता की पतारसी कर दस्तयाबी के बाद दिनांक 18/04/26 को परिजनो के सुपुर्द किया गया । प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी संदीप जाट, उनि कुसुम कली, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कर रही।

