
नर्मदापुरम / दिनाँक 18/04/26 को फरियादी शुभम कुल्हाडे पिता प्रकाश कुल्हाडे उम्र 28 वर्ष निवासी सी केबिन के पास मेहरागाँव के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई थी कि आकाश शर्मा निवासी बिंद्रा गली सूरजगंज के द्वारा रात करीब 03.00 बजे फरियादी के घर के आकर उसकी बहन का नाम लेकर चिल्लाने लगा। जिस पर फरियादी द्वारा बालकनी में जाकर देखा गया तो आरोपी आकाश शर्मा फरियादी के साथ गाली गलौच करने लगा एँव फिर घर की बालकनी में घुसकर फरियादी के साथ मार पीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर अपराध धारा 296(बी), 333, 115(2), 351(3) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पीडित का मेडीकल कराने पर डॉक्टर द्वारा गन शॉट होने की संभावना व्यक्त की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम तथा अति. पुलिस अधि. अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एस डी ओ पी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। थाना इटारसी टीम के द्वारा एफ एस एल अधिकारी नर्मदापुरम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जो कि घटना स्थल से बुलेट का खोल (केस) प्राप्त हुआ एवं आरोपी द्वारा पिस्टल का प्रयोग करने संबंधी पुख्ता सबूत मिले। साथ ही डॉक्टर से उक्त पीडित के शरीर से मिली बुलेट जप्त की गई। आरोपी आकाश शर्मा के विरुध्द पर्याप्त सबूत होने से आरोपी की पता तलाश थाना इटारसी टीम द्वारा की गई। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त देसी पिस्टल जप्त की गई है। जिस पर आर्म्स एक्ट, अनुसूचित जाती जनजाति सुरक्षा अधिनियम एंव जान से मारने के प्रयास संबधी धाराओ का ईजाफा किया गया है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्र.आर. उपेन्द्र दुबे, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. राजकुमार झपाटे की रही।

