नर्मदापुरम / भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे, विक्रम परते, अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे, ज्योति तिवारी, अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही।
कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।

