
नर्मदापुरम / बड़वाह / पुराने समय में अखाड़ों की अलग पहचान हुआ करती थी। छोटे-बड़े सभी अखाड़ों के दंगल देखने के लिए काफी भीड़ जुटा करती थी। आज जिस तरह क्रिकेट के प्रति लोगों में जुनून है और इसकी लोकप्रियता है, कुश्ती को लेकर भी यही जुनून हुआ करता था। ‘माटी’ के पहलवानों को देखने के लिए धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन जाती थी। वक्त के साथ लोकप्रिय खेलों की सूची भी बढ़ती गई, लेकिन कुश्ती आज भी बड़वाह में जिंदा है।शनिवार को खरगोन स्थित
उमरखली रोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में श्रीकृष्ण व्यायाम शाला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय केसरी कुश्ती दंगल में बड़वाह की शहीद भगतसिंह व्यायाम शाला बड़वाह के खलीफा भूत पूर्व सैनिक रिटायर्ड मनोहरसिंह गोटू उस्ताद (दसौधि) के नेतृत्व में 22 पहलवानो के द्वारा अखाड़े में अपना दमखम दिखाकर बड़वाह का नाम रोशन किया।
अलग-अलग आयुवर्ग के पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखलाया….
आयोजन समिति के भानू प्रताप सिंह रिंगा पहलवान बड़वाह के मनोहरसिंह गोटू उस्ताद (दसौधि) ने बताया कि जिले भर से 70 से अधिक पहलवानों ने शामिल हुए थे। जिसमें अलग अलग आयुवर्ग 30 से 34, 35 से 39, 40 से 44, 45 से 49,
50 से 54, 55 से 59, 60 से 64, 65 से 70 और 70 से अधिक आयु वर्ग के पहलवानों के बीच कड़े और रोमाचंक मुकाबले हुए। जिसमें बड़वाह के अरुण जाधव प्रथम, मयंक प्रजापत, नरेंद्र प्रजापत, विक्की प्रजापत, कृष्णा गायकवाड़, भारत चौहान, अभिषेक सोनकर, नुकुल वर्मा, गोलू जाधव, सावन गायकवाड, रोहन गायकवाड़, कुणाल जाधव, राजकुमार जाधव, राहुल कौशल ने कई पहलवान को चितकर क्षेत्र व शहर का नाम रोशन किया है। वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाकर पहलवालों का उत्साहवर्धन किया। विजेता पहलवानों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र हिरवे ने किया।
जिला स्तरीय केसरी कुश्ती दंगल में शहर का नाम किया रोशन…..
शहीद भगतसिंह व्यायाम शाला के संचालक सन्नी भाटिया ने कहा कि जिला स्तरीय केसरी कुश्ती दंगल में हर वर्ग में हमारी व्यायामशाला के पहलवानों के द्वारा रोजाना अखाड़े में मेहनत करने के बाद ही शहर से 200 किमी दूर भी दंगल आयोजित होता है।तो वहां पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।आज जिला स्तरीय केसरी दंगल के आयोजन में कई युवा पहलवानों में केसरी का खिताब जीतकर
शहर का नाम किया रोशन किया है।उनकी इस जीत पर धर्मेंद्र अम्बिया, मुरली पहलवान, लक्ष्मण ब्रजवासी, पप्पू वर्मा पहलवान, नारायण ब्रजवासी पहलवान, जग्गा पहलवान, संतोष वर्मा पहलवान सभी ने बड़वाह के युवा पहलवानो को बधाई दी।

