नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम की सोमवार दिनांक 20/4/2026 को दोपहर 2:00 बजे होने वाली आम सभा बैठक स्थगित की गई है। अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि दिनांक 17/4/26 की रात जो घटना अधिवक्ताओं के मध्य घटित हुई है। उससे नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ की गरिमा प्रतिष्ठा, धूमिल हुई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ में आगामी चुनाव एवं अन्य विषयों पर होने वाली आमसभा स्थगित की जाती है। संघ बायलाज के अनुसार आगामी आमसभा की सूचना समस्त अधिवक्ताओं के पास, आगामी समय में 15 दिवस के पूर्व दे दी जावेगी।

