

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम में आयोजित नर्मदांचल फुटबॉल लीग के चौथे दिन दर्शकों को शानदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में बैतूल और महू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें महू की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
खिलाड़ियों ने तेज गति और शानदार तालमेल के साथ खेल दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
वहीं दूसरे मुकाबले में एमपी पुलिस और पिपरिया की टीम आमने-सामने रही। इस मैच में एमपी पुलिस की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पिपरिया को हराकर जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखने लायक रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम की जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती प्रीति शुक्ला उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर कथावाचक सोमनाथ शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल , जिला महामंत्री भाजपा श्रीमती ज्योति चौरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार शैलेंद्र कौरव, राजीव अग्रवाल, बलराम शर्मा, सौरव तिवारी, राजेश तिवारी, जाकिर खान, ब्रजेंद्र सिंह पटेल, सीमा कैथवास, विपिन महंत, अतुल तिवारी, अब्दुल सलीम खान, पंकज शुक्ला, राजीव खापरे, आजाद सिरवइया, देवेंद्र बैस, पितांबरी जोशी, दुर्गेश राजपूत, अभिषेक गौर, कन्हैयालाल वर्मा, गोलू मालवीय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। नर्मदांचल फुटबॉल लीग के लगातार रोमांचक मुकाबले क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह को बढ़ा रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहे हैं।

