

नर्मदापुरम / संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया हम लोग लगातार 25 वर्षों से यह नेक कार्य करते आ रहै है। जिससे हम सभी को बहुत खुशी होती हैं कि हम सब नव विवाहित को उपहार देकर उनके नये जीवन की शुरुआत करने में सहयोग करते हैं। सौ. कॉं. अंकिता रैकवार नर्मदापुरम वर चिरंजीव नीरज रैकवार भोपाल सौ. कॉं. दीप्ती कहार नर्मदापुरम वर चिरंजीव मोहित प्रजापति सिवनी को अक्षय तृतीया पर होने वाली शादी पर उपहार देकर उनके विवाहित जीवन को सुखमय होने का आशीर्वाद दिया। आयोजन में संरक्षक ऐकता फौजदार, संध्या मंहत, जयंती जैन, क्लब अध्यक्ष नीरजा फौजदार, उपाध्यक्ष नीता ओशीन, नीता गिल्ला, महामंत्री अनीता अरुण जैन, कोषाध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष अनीता आर एल शर्मा, शारदा जैन, सलाह कार रचना मस्ते, निधी जैन, नम्रता मंहत, कार्यकारिणी सदस्य भावना चावरा, अरमान जैन, सारिका डेरिया, अंजू ओशीन, अनामिका जैन, मोनिषा जैन, उषा गुप्ता, विनीति जैन, साक्षी फौजदार, सरोज गुप्ता, मनोज जैन, मनोज गुप्ता सभी ने मिलकर वधु को मिक्सी गहने लहंगे साड़ीयॉं चादर वर के कपड़े गिफ्ट आईटम बर्तन पर्स सुहाग सामग्री आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए।

