
सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला नर्मदापुरम की अध्यक्ष अंजू नारोलिया एवं जिला सचिव शैलेंद्र सिंह तोमर द्वारा कार्यकारी का विस्तार करते हुए श्रीमती कंचन अमित पिरथानी (पटवारी) को तहसील अध्यक्ष डोलरिया नियुक्त किया गया है। वही श्रीमती श्वेता गौर (नगर सर्वे) को विकासखंड अध्यक्ष नर्मदापुरम, देवेंद्र कुमार सुलेखिया सहायक ग्रेड 3 को विकासखंड सचिव तथा श्रीमती दीपा तोमर प्राथमिक शिक्षक को विकासखंड कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ में नियुक्त सभी पदाधिकारी को मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राममोहन रघुवंशी, संभागीय अध्यक्ष राजेश पांडे, जिला अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, राकेश कुमार साहू, हरिप्रसाद परेवा, भागीरथ योगी, राकेश पवार, यशवंत सिंह ठाकुर, लोकेश गौर, शैलेंद्र रामटेके, संतोष सोलंकी, रामचंद्र गौर, विनय मसीह, महेश हरियाले आदि ने बधाई दी है।

