


सिवनी मालवा / शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की अनिवार्यता एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान नहीं करने के विरोध में भोपाल स्थित दशहरा मैदान में प्रदेश के शिक्षक जमा हुए। इस दौरान शिक्षकों की ने अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में शिक्षक अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने सरकार को उनकी मांग पूरा करने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि इस अवधि के दौरान माने नहीं मानी गई तो 16 जून से स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने सामूहिक तौर पर एक दिन का अवकाश लिया था। इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा आदेश निरस्त करें। प्रदर्शन स्थल पर अपनी दोनों मांगों से संबंधित बैनर पोस्टर और हाथे में बैनर लेकर लाखों की संख्या में शिक्षक आए थे। शाम 4:00 के करीब शिक्षकों ने प्रदर्शन स्थल पर ही एमपी नगर एसडीएम एल के खरे को ज्ञापन सौपा और अपनी मांग पर जल्द फैसला लेने की अपील की। मंच से शिक्षक अध्यापक प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर सरकार हमारी दोनों मांगे नहीं मांगी तो हम जून में आंदोलन करेंगे। खास तौर पर कहा कि 58 साल की उम्र वाली शिक्षकों से टीईटी परीक्षा लेना कहां का न्याय है। सरकार ने रिव्यू पिटीशन दाखिल किया है, इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक 2 मार्च को जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा आदेश को निरस्त किया जाए तथा प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए। शिक्षक अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सदस्य राममोहन रघुवंशी ने बताया कि सभा को संयुक्त मोर्चा के सदस्य मनोहर दुबे, राकेश दुबे, जगदीश यादव, भरत पटेल, परमानंद डहरिया, डीके सिंगोर, राकेश नायक, राकेश पटेल, विश्वेश्वर झरिया, उपेंद्र कौशल ने भी अपने विचार रखें।
2000 पुलिस जवानों ने संभाला था मोर्चा……..
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था के मध्य नजर और आम जनता को ट्रैफिक में दिक्कत न होने के लिए लगभग 2000 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के रूप में लगाया गया था क्योंकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।
महिला शिक्षकों की संख्या रही अधिक……………
खास बात यह रही की 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पारे के बीच पूरे प्रदेश से शिक्षक भोपाल पहुंचे थे इनमें लगभग 60 फ़ीसदी महिला शिक्षक थी। चिलचिलाती धूप में शिक्षक खुले मैदान में छाता लगाकर घंटे बैठकर सभा को सुनते रहे। नर्मदापुरम जिले से राममोहन रघुवंशी, राजेश पांडे, महेश विश्वकर्मा, राकेश साहू, भागीरथ योगी, लोकेश गौर, यशवंत ठाकुर, हेमराज तिवारी, कमलपुरी गोस्वामी, दुर्गेश नंदन व्यास, अंबरीश दुबे आदि सैकड़ो शिक्षक अध्यापक उपस्थित थे।

