नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जनहित में एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आए दिन हमें शिकायत से मिल रही है कि लोन लेने के बाद अगर किसी की किस्त चूक जाती है, तो रिकवरी एजेंट उन लोन लेने वालों के साथ बदतमीजी करते है और हर कहीं उनकी गाड़ी रोककर परेशान करते है। जबकि अगर किसी की किस्त ड्यू होती है तो पहले वह उसे आदमी को नोटिस देगा, इसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगा। बीच सड़क पर कहीं भी उसके साथ रख कर कोई बदतमीजी या गाड़ी नहीं खींचेगा। यह विधि विरुद्ध है अगर थाने में इसकी कोई शिकायत करता है तो उन लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
